नमो नमो मोर्चा भारत की बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की ६ वी वार्षिक जनरल मीटिंग हुई संपन्न..!

नमो नमो मोर्चा भारत की बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की ६ वी वार्षिक जनरल मीटिंग हुई संपन्न..! 


अहमनगर..! एक कदम राष्ट्र निर्माण की ओर के लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे सामाजिक संगठन नमो नमो मोर्चा भारत की बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की ६ वी वार्षिक जनरल मीटिंग २३ अप्रैल रविवार को अहम नगर जिले के शिर्डी में संपन्न हुईं।
निर्धारित समय शाम 05:00 बजे शुरू हुई नमो नमो मोर्चा भारत की बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की वार्षिक जनरल मीटिंग के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों की ओर से संगठन को आगामी दिनों में लोगों के बीच कैसे पहुचाया जाय और प्रदेशाध्यक्षों को हर जिले के साथ अन्य स्थानों पर मोर्चा के गठन को लेकर चर्चा की गयी। बोर्ड के सभी ट्रस्टियों ने बारी-बारी से अपने विचारों और सुझावों से अवगत कराते हुए कार्यकारिणी की बैठक हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुई।
इस बैठक में नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अलावा संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र सोपान उंडे पाटिल, महिला संगठन महामंत्री मूर्ति मीना, राष्ट्रीय मंत्री उदयकुमार रेंगास्वामी, राष्ट्रीय महिला महामंत्री राजश्री कक्कड़, राष्ट्रीय महिला सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली संगीता खन्ना, राष्ट्रीय महिला सदस्य एवं प्रदेश महिला महामंत्री महाराष्ट्र अलका राजपूत, राष्ट्रीय विधी सहलाकार ऍड विकास थोरात, सूर्यप्रकाश सिंह जी, स्वतंत्र पाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. दिवाकर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष शर्मा शामिल रहे। नमो नमो मोर्चा भारत की 07:00 बजे राष्ट्रीय बैठक संपन्न के उपरांत सामाजिक दायित्व के मद्देनजर रखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के कार्यकुशलता, विचारों व विश्व में भारत को सिर्मोय बनाने की प्रयास को जन जन तक पहुचाने के लिए सभी ने एक स्वर से निरंतर आगे बढ़ते रहने का निर्णय लिया। 

हॉटेल टेम्पल व्ह्यूव, शिर्डी में संपन्न हुए इस मीटिंग को देश के विभिन्न राज्य से आये हुए पदाधिकारीयों का स्वागत भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हॉटेल टेम्पल व्ह्यूव के मालिक श्री दिलीपराव गोंदकर जी और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सोपान उंडे पाटील ने शाल, साई डायरी और साईबाबा की मूर्ती देकर सभी को सम्मानित किया ।
इस बैठक आयोजन के लिये पालघर जिला युवा अध्यक्ष अखिलेश चौबे, प्रीति शर्मा, सिद्धि शर्मा ने सहयोग किया।

 सतर्क इंडिया
अखिलेश चौबे 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

ईयरफोन लगाकर रेलवे फाटक पार कर रही थी छात्रा, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत..!