पालघर: श्री विद्या इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह, विजय देवांगन ने जात-पात से ऊपर उठकर श्रम, प्रेम, सम्मान और समरसता को अपनाने का किया आह्वान।
पालघर: श्री विद्या इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह, विजय देवांगन ने जात-पात से ऊपर उठकर श्रम, प्रेम, सम्मान और समरसता को अपनाने का किया आह्वान।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक शाहर बोईसर एजुकेशन सोसायटी के श्री विद्या इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम क्षेत्र के संपर्क प्रमुख विजयजी देवांगन के हाथों गरिमापूर्ण तरीके से राष्ट्रध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के माध्यम से देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
समारोह को संबोधित करते हुए विजयजी देवांगन ने महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग विद्यार्थियों के सामने रखे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में जात-पात से ऊपर उठकर श्रम की प्रतिष्ठा, प्रेम, सम्मान और सामाजिक समरसता जैसे श्रेष्ठ मूल्यों को स्थान देना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवाओं के हाथों में है। शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कार्यों के माध्यम से समाज और देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया।
विजयजी देवांगन ने अपने संबोधन के दौरान जेनरेशन जेड और जेनरेशन अल्फा पीढ़ी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान युवा पीढ़ी नई तकनीक, नए विचार और नई कार्यशैली के साथ आगे बढ़ रही है। यदि इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा और राष्ट्रहित से जोड़ा जाए तो देश के विकास में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, संवेदनशीलता और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैदान से बिना किसी प्रकार की अव्यवस्था किए अपनी जगह पर अनुशासनपूर्वक खड़े रहकर कार्यक्रम में सहभागिता जारी रखी। विद्यार्थियों की इस अनुशासित भावना ने समारोह में उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया।
बारिश के बीच भी विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, धैर्य और राष्ट्रभक्ति की भावना की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार वर्तक, संस्था की सदस्या डॉ. प्रीती वर्तक, विनोद वाजपेयी, डॉ. स्वप्निल शिंदे, उमाशंकर वशिष्ठ, संदीप नेवे तथा अश्विन पाटील सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका का संदेश दिया गया।
Comments
Post a Comment