पालघर: हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ निकली शिव कांवड़ यात्रा।यादव नगर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के वातावरण में हुआ जलाभिषेक, पुलिस अधिकारी धवलु मोढे ने किया शुभारंभ।

पालघर: हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ निकली शिव कांवड़ यात्रा।
यादव नगर में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के वातावरण में हुआ जलाभिषेक, पुलिस अधिकारी धवलु मोढे ने किया शुभारंभ।

अखिलेश चौबे  
पालघर। जिले के बोईसर स्थित यादव नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव कांवड़ यात्रा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। भगवान शिव के जयघोष "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के उद्घोष के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवा ध्वज, कांवड़ और आकर्षक झांकियों के साथ भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का समापन भगवान शिव के मंदिर में विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
कांवड़ यात्रा का शुभारंभ बोईसर पुलिस के ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी धवलु मोढे ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के सफल आयोजन की कामना की।
कार्यक्रम में अशोक वडे, नीलम संखे, प्रशांत संखे, अमित सिंह, मुकलेश गिरी तथा कार्यक्रम के संचालक मयाशंकर शुक्ल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंडित अरुण तिवारी 'करिया' (बाबाजी) ने सभी अतिथियों का शॉल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम की सफलता में सोना सेठ, अशोक यादव, आनंद सोनी, रूपेश चौहान, सुनील प्रजापति सहित सभी कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि और लोककल्याण की प्रार्थना की।
शिव कांवड़ यात्रा संघ, यादव नगर के अध्यक्ष चंदबली यादव के मार्गदर्शन एवं देखरेख में पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर युवा सर्व सनातन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष जयकुमार पटवा ने उपस्थित अतिथियों, पत्रकार बंधुओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, सभी कांवड़ यात्रियों तथा आयोजन को सफल बनाने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।