पालघर: विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर को मिली नई रफ्तार, सोगवे की जिला परिषद केंद्र शाला में साइकिलों का वितरण।
पालघर: विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर को मिली नई रफ्तार, सोगवे की जिला परिषद केंद्र शाला में साइकिलों का वितरण।
अखिलेश चौबे
पालघर। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनके शैक्षणिक सफर को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला परिषद केंद्र शाला, सोगवे के विद्यार्थियों को साइकिलों का वितरण किया गया। यह पहल भाजपा पालघर जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत के प्रयास और लगातार किए गए पाठपुरावे के साथ डॉ. राजेश वोरा एवं मुंबई समूह के सहयोग से संपन्न हुई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के प्रति निरंतर प्रोत्साहित करना है। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों के आवागमन में समय और श्रम की बचत होगी तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने में भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में डहाणू शहर अध्यक्ष पिनल शाह, नगरसेवक रमेश काकड, पालघर जिलाध्यक्ष (भटके-विमुक्त आघाड़ी) तथा नगरसेवक निमील गोहील, डहाणू शहर महासचिव संदेश पाटील और भाजपा कार्यकर्ता मधुकर वनमाली सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व और अपने भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें शिक्षा से जोड़ना समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सोगवे के विद्यार्थियों के लिए साइकिल वितरण की यह पहल शिक्षा, सुविधा और सामाजिक सहयोग का उदाहरण बनी। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और शैक्षणिक प्रगति के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
Comments
Post a Comment