पालघर: जिले में ७६६ स्थानों पर ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’; ३१ अगस्त तक आवेदन।
पालघर: जिले में ७६६ स्थानों पर ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’; ३१ अगस्त तक आवेदन।
अखिलेश चौबे
पालघर। महाराष्ट्र शासन के संशोधित मानदंडों के अनुसार पालघर जिले में ७६६ रिक्त स्थानों पर ‘आपले सरकार सेवा केंद्र’ शुरू किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों और महाविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन १४ से ३१ अगस्त २०२६ तक जिलाधिकारी कार्यालय, पालघर के भूतल स्थित पंजीकरण शाखा, कक्ष क्रमांक ०४ में सुबह ९.४५ से शाम ६.१५ बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। रिक्त स्थानों की सूची, पात्रता, नियम-शर्तें और आवेदन का प्रारूप जिले के आधिकारिक संकेतस्थल तथा संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर उपलब्ध है।
आवेदनों की जांच के बाद १ से ११ सितंबर के बीच प्रस्तावित सेवा केंद्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया जाएगा। किसी क्षेत्र में एक से अधिक आवेदन मिलने पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके बाद प्राथमिक सूची, आपत्तियां और आवश्यक शपथपत्र की प्रक्रिया पूरी कर अंतिम चयन किया जाएगा।
चयनित आवेदकों के लिए प्रशिक्षण तथा छह माह की परिवीक्षा अवधि अनिवार्य होगी। संतोषजनक कार्य प्रदर्शन के आधार पर पात्र व्यक्तियों को तीन वर्ष के लिए नियमित मान्यता दी जाएगी। इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने का आग्रह किया गया है।
Comments
Post a Comment