पालघर: मोखाडा में 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्लेसमेंट ड्राइव।दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक युवाओं को रोजगार के अवसर, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन।

पालघर: मोखाडा में 20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्लेसमेंट ड्राइव।
दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक युवाओं को रोजगार के अवसर, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन।

अखिलेश चौबे 
पालघर। कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा की संकल्पना के तहत वर्ष 2026-27 में राज्यभर में 1,000 रोजगार मेलों एवं प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में पालघर जिले में 22 रोजगार मेले एवं प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाएंगे।
इसी पहल के अंतर्गत जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, पालघर की ओर से गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को मोखाडा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला वीर तिलका मांझी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कावळपाड़ा रोड, मोखाडा में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में पालघर जिले सहित महाराष्ट्र के दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक योग्यताधारी नौकरी इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। विभिन्न उद्योगों में उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी लेकर उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इच्छित पद के लिए ऑनलाइन प्राथमिकता दर्ज कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को पहले महास्वयम् पोर्टल पर नौकरी इच्छुक व्यक्ति के रूप में पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड से प्रवेश कर ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जॉब फेयर’ विकल्प के माध्यम से पालघर जिले का संबंधित रोजगार मेला चुनकर उपलब्ध पदों और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की जानकारी प्राप्त कर प्राथमिकता दर्ज करनी होगी।
प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बायोडाटा, फोटो, आधार कार्ड, सेवायोजना पंजीकरण कार्ड, बैंक खाते की जानकारी तथा शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता के प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। उम्मीदवारों से बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों की कम से कम पांच प्रतियां साथ रखने का आह्वान किया गया है।
स्थान: वीर तिलका मांझी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कावळपाड़ा रोड, मोखाडा, तहसील मोखाडा, जिला पालघर।
दिनांक: 20 अगस्त 2026, गुरुवार।
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
अधिक जानकारी के लिए महास्वयम् पोर्टल पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही जिला कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 02525-299812 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र की सहायक आयुक्त रेणुका तम्मलवार ने पात्र युवक-युवतियों से बड़ी संख्या में प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।