पालघर: ठाणे-पालघर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष भाग्यश्री भोईर का वाडा में भव्य नागरिक सम्मान।
पालघर: ठाणे-पालघर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष भाग्यश्री भोईर का वाडा में भव्य नागरिक सम्मान।
अखिलेश चौबे
पालघर। ठाणे-पालघर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में भाग्यश्री निलेश भोईर का भव्य सम्मान समारोह 19 जुलाई 2026 को वाडा स्थित पठारे मंगल कार्यालय में आयोजित किया गया। इस समारोह का आयोजन वाडा तालुका सहकार सेवा समिति की ओर से किया गया। उपाध्यक्ष पद पर एक महिला के चयन तथा यह गौरव वाडा तालुका को मिलने पर क्षेत्र की सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं नागरिक बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए।
समारोह के दौरान भाग्यश्री भोईर का बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया। विभिन्न सहकारी संस्थाओं की ओर से उन्हें शॉल, पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भाग्यश्री भोईर का चयन वाडा तालुका के सहकारिता आंदोलन के लिए गौरव का विषय है।
भाग्यश्री भोईर, पूर्व अध्यक्ष वसंत यशवंत भोईर की पुत्रवधू तथा पूर्व उपाध्यक्ष निलेश वसंत भोईर की पत्नी हैं। सहकारिता क्षेत्र में भोईर परिवार की चार पीढ़ियों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। पूर्व विधायक स्वर्गीय लडकू नाऊ भोईर बैंक के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और बैंक की स्थापना एवं विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके बाद स्वर्गीय यशवंत लडकू भोईर, फिर वसंत यशवंत भोईर ने बैंक के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद निलेश वसंत भोईर ने उपाध्यक्ष पद का दायित्व संभाला और अब भाग्यश्री निलेश भोईर के उपाध्यक्ष बनने से भोईर परिवार की चार पीढ़ियों की सहकारिता परंपरा और अधिक सुदृढ़ हुई है।
सम्मान समारोह में हरिभाऊ दामा पाटील, परशराम सावंत, अरुण पाटील, बाबाजी काठोले, मनीष गणोरे, आर.एच. पाटील, हरिश्चंद्र पाटील, वी.जी. पाटील, शिवसेना उपजिलाध्यक्ष सुनील पाटील, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष निलेश गंधे, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेश चौधरी, अक्षता चौधरी, स्वाभिमान संगठन के जिलाध्यक्ष जितेश पाटील, बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकांत पठारे, मोहन गवा, सुधाकर पठारे, प्रवीण ठाकरे, युवराज ठाकरे, कांग्रेस (आई) के तालुका अध्यक्ष स्वप्नील ठाकरे, शिवसेना तालुकाप्रमुख निलेश पाटील, राष्ट्रवादी कांग्रेस के तालुकाध्यक्ष जयेश शेलार, रोहिदास पाटील, पंचायत समिति के पूर्व उपसभापति अमोल पाटील, कांग्रेस (आई) के शहर अध्यक्ष सुशील पातकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमीन सेंदू, वाडा नगर पंचायत की पूर्व उपनगराध्यक्ष वर्षा गोळे, नगरसेविका भारती सपाटे, सुचिता पाटील तथा विराज पाटील सहित सहकारिता, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभिक उद्बोधन प्रफुल्ल (काका) पाटील ने किया, जबकि संचालन ऋषिकेश सावंत ने किया। समारोह को सफल बनाने में वाडा तालुका सहकार सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Comments
Post a Comment