पालघर: लगातार बारिश से पालघर में कई मार्गों पर यातायात बाधित, प्रशासन ने नागरिकों से बरतने को कहा सावधानी।

पालघर: लगातार बारिश से पालघर में कई मार्गों पर यातायात बाधित, प्रशासन ने नागरिकों से बरतने को कहा सावधानी।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले में बुधवार सुबह से लगातार वर्षा जारी है। सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति या कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। हालांकि कई स्थानों पर पुलों के ऊपर से पानी बहने, सड़कों पर जलभराव तथा भूस्खलन के कारण नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित मार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने बताया कि पालघर के मासवण पुल, मनोर के मासवण पुल के पास पालघर जाने वाला मार्ग एवं भोपोली मार्ग, बोईसर–सरावली मार्ग, वाणगांव–चिंचणी मार्ग, तारापुर बायपास, डहाणू के आशागढ़, चरी गंगाज, सरावली बस डिपो, ईरानी रोड, सागर नाका, कक्राडी पुल तथा डहाणू–कोसबाड मार्ग, घोलवड के झाई–बोर्डी–चिखली–घोलवड मार्ग, तलासरी के सूत्रकार–कुर्झे, तलासरी–संजान, बोरसपाड़ा–नारायण ठाणे तथा धुंधलवाड़ी–आंबेसरी मार्ग, कासा–चारोटी मार्ग पर एक तरफ से यातायात जारी है, जबकि सायवन–वाघाडी मार्ग, विक्रमगढ़ के शिल–देहेर्जे पुल, जव्हार–झाप मार्ग, मोखाडा के धामोडी क्षेत्र तथा वाडा के ब्राह्मणगांव–कुर्झे पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है।
प्रशासन के अनुसार सफाले, केळवा और सातपाटी पुलिस थाना क्षेत्रों में वर्षा जारी है, लेकिन वहां न तो बाढ़ की स्थिति है और न ही यातायात में कोई बाधा या अप्रिय घटना हुई है। जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
जिलाधिकारी डॉ. इंदू रानी जाखड़ ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, अग्निशमन दल तथा अन्य संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सभी आवश्यक आपदा प्रबंधन व्यवस्थाएं सक्रिय हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, बंद किए गए मार्गों अथवा पानी से भरे पुलों को पार करने का प्रयास न करें तथा केवल प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। साथ ही किसी भी अफवाह या भ्रामक संदेश से दूर रहने का भी आग्रह किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।