पलाघर: जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कुडूस में एनएसयूआई का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की उठी मांग।

पलाघर: जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कुडूस में एनएसयूआई का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की उठी मांग।

अखिलेश चौबे
पालघर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनरत विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई के विरोध में बुधवार दोपहर पालघर जिले के वाडा तालुका स्थित कुडूस में राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई पालघर जिला अध्यक्ष यश पष्टे ने किया, जबकि कार्यक्रम का आयोजन वाडा तालुका उपाध्यक्ष शोएब अख्तर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दक्षता गंधे, वाडा तालुका अध्यक्ष गीत भोईर, जिला उपाध्यक्ष श्रेयश पष्टे सहित एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस दौरान यश पष्टे ने कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रखने वाले विद्यार्थियों पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अधिकारों और न्यायसंगत मांगों के समर्थन में एनएसयूआई का संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और विद्यार्थियों की आवाज को दबाने के विरोध में नारे लगाए तथा संबंधित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।