पालघर: मेढे-आंबोडे में पुल टूटने से दो गांवों का संपर्क टूटा, नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था।
पालघर: मेढे-आंबोडे में पुल टूटने से दो गांवों का संपर्क टूटा, नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले की वसई तहसील अंतर्गत मेढे-आंबोडे ग्राम पंचायत क्षेत्र में 18 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 4 बजे पुल टूट जाने से वडघर और कलंबोल गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल स्थिति का जायजा लेते हुए नागरिकों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी।
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों गांवों के बीच आवागमन बंद हो गया है। नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे के माध्यम से अस्थायी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी रह सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। संबंधित विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पुल की स्थिति का निरीक्षण कर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
Comments
Post a Comment