पालघर: जिले‌में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण एवं जांच शिविर 22 जुलाई को, पात्र लाभार्थियों से पंजीकरण कराने की अपील।

पालघर: जिले‌में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण एवं जांच शिविर 22 जुलाई को, पात्र लाभार्थियों से पंजीकरण कराने की अपील।

अखिलेश चौबे 
पालघर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राज्यभर में 22 एवं 23 जुलाई को आयोजित होने वाले 'छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर' अभियान के अंतर्गत पालघर जिले में दिव्यांगजनों के लिए विशेष जिला स्तरीय कृत्रिम अंग वितरण एवं चिकित्सीय जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 22 जुलाई 2026 को जननायक बिरसा मुंडा सभागार, जिला परिषद पालघर में आयोजित होगा।
यह शिविर दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, जिला परिषद पालघर तथा शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में पात्र दिव्यांगजनों की चिकित्सीय जांच एवं माप लिए जाएंगे, जिसके आधार पर उनके लिए कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण तैयार कर 15 से 20 दिनों के भीतर वितरित किए जाएंगे।
शिविर के माध्यम से घुटने के नीचे का कृत्रिम पैर (बीके), घुटने के ऊपर का कृत्रिम पैर (एके), केएएफओ (KAFO), कोहनी के नीचे का कृत्रिम हाथ (बीई), कोहनी के ऊपर का कृत्रिम हाथ (एई) तथा एएफओ (AFO) सहित विभिन्न प्रकार के कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रशासन ने लाभार्थियों से शिविर में आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो तथा आवश्यकता अनुसार अन्य पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है।
अभियान के अंतर्गत पात्र नागरिकों तक विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं हेतु आधार प्रमाणीकरण, दिव्यांग लाभार्थियों के यूडीआईडी (यूनीक डिसएबिलिटी आईडी) का संलग्नीकरण तथा दिव्यांगजनों से संबंधित लंबित मामलों के निराकरण की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
यह शिविर जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ के मार्गदर्शन तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। प्रशासन ने जिले के प्रत्येक पात्र दिव्यांग व्यक्ति तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं।
इस विशेष अभियान के आयोजन में शिव शक्ति सेवा फाउंडेशन के संस्थापक राजेश दुबे, अध्यक्षा रेखा राज दुबे, उपाध्यक्ष राजेश तिवारी तथा सचिव सत्यम दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका है। दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी डॉ. प्रकाश हसनाळकर ने जिले के सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीकरण कराकर इस शिविर का लाभ उठाएं और आवश्यक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्राप्त करें।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।