पालघर: दहानू प्रकरण में सख्त कदम—देवेंद्र फडणवीस ने SIT जांच के दिए आदेश, चित्रा वाघ का बड़ा बयान।भरतभाई राजपूत कार्यालय, दहानू में प्रेस कॉन्फ्रेंस; दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तक जारी रहेगा संघर्ष।

पालघर: दहानू प्रकरण में सख्त कदम—देवेंद्र फडणवीस ने SIT जांच के दिए आदेश, चित्रा वाघ का बड़ा बयान।
भरतभाई राजपूत कार्यालय, दहानू में प्रेस कॉन्फ्रेंस; दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तक जारी रहेगा संघर्ष। 

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले दहानू में सामने आए गंभीर प्रकरण को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्या चित्रा वाघ ने 10 जून 2026 को भरतभाई राजपूत कार्यालय, दहानू में आयोजित पत्रकार परिषद के दौरान इस पूरे मामले पर अपनी स्पष्ट और सख्त भूमिका रखी।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए चित्रा वाघ ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दहानू प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के माध्यम से गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले की सच्चाई सामने लाना और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा—यह सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने आगे कहा कि समाज में बहनों और बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। न्याय सुनिश्चित करने और जनभावनाओं का सम्मान बनाए रखने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।
इस महत्वपूर्ण पत्रकार परिषद में भारतीय जनता पार्टी पालघर जिलाध्यक्ष भरतभाई राजपूत, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
चित्रा वाघ ने दो टूक कहा कि दहानू प्रकरण में जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आ जाती और दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक इस मुद्दे पर लगातार फॉलोअप और संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा SIT जांच के आदेश दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही, इस मामले को लगातार उठाकर न्याय के लिए मजबूत आवाज बनने पर चित्रा वाघ के प्रति भी पालघर जिले, विशेषकर दहानू तालुका की ओर से आभार प्रकट किया गया।
अंत में यह भी कहा गया कि न्याय, सुरक्षा और जनभावनाओं के सम्मान की दिशा में उठाया गया यह कदम न केवल महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरी तरह स्वागतयोग्य भी है। 

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।