पालघर: आने वाली बारिश से पहले ही अंधेरे में डूबा बोईसर-तारापुर MIDC, हादसों को खुला न्योता—प्रशासन अभी भी सो रहा!स्ट्रीट लाइट बंद, सड़कों की हालत बदतर; बारिश शुरू होते ही हालात होंगे बेकाबू, कामगारों की जान खतरे में।

पालघर: आने वाली बारिश से पहले ही अंधेरे में डूबा बोईसर-तारापुर MIDC, हादसों को खुला न्योता—प्रशासन अभी भी सो रहा!
स्ट्रीट लाइट बंद, सड़कों की हालत बदतर; बारिश शुरू होते ही हालात होंगे बेकाबू, कामगारों की जान खतरे में।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बोईसर-तारापुर MIDC आने वाली बारिश से पहले ही बदहाली और अंधकार का शिकार हो चुका है। क्षेत्र के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइट पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जिससे पूरा इलाका रात के समय घने अंधेरे में डूब जाता है।
चिंता की बात यह है कि अभी बारिश पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन हालात पहले से ही खराब हैं। अगर समय रहते लाइट और सड़कों की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो बारिश के दौरान स्थिति और भी भयावह हो सकती है। कीचड़, गड्ढे और पानी भरी सड़कें अंधेरे में दिखाई नहीं देंगी, जिससे बड़े हादसों की आशंका साफ नजर आ रही है।
हर दिन हजारों कामगार और कर्मचारी इस MIDC क्षेत्र में काम करने आते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। अंधेरे में आवाजाही करना मजबूरी बन चुका है, जहां हर कदम पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अभी भी प्रशासन नहीं जागा, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?
बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे बैठा है। न तो स्ट्रीट लाइट ठीक की जा रही हैं और न ही सड़कों की मरम्मत पर कोई ठोस काम दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश है।
स्थानीय नागरिकों और कामगारों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त की जाए, अन्यथा इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।