पालघर: जिले के जव्हार प्रोजेक्ट को देशभर में पहचान, मिला ‘बेस्ट परफॉर्मिंग ITDP’ अवॉर्ड।

पालघर: जिले के जव्हार प्रोजेक्ट को देशभर में पहचान, मिला ‘बेस्ट परफॉर्मिंग ITDP’ अवॉर्ड।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के जव्हार स्थित एकात्मिक आदिवासी विकास परियोजना (आईटीडीपी) को आदिवासी विकास क्षेत्र में उत्कृष्ट और प्रभावशाली कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली एकात्मिक आदिवासी विकास परियोजना” (Best Performing ITDP) का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ 5 लाख रुपये की धनराशि का चेक भी प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार “आईटीडीए और आईटीडीपी का सशक्तिकरण” (Strengthening of ITDA and ITDP) विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश की राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान जनजातीय कार्य मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा, अपर सचिव मनीष ठाकुर तथा नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिरी सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जव्हार एकात्मिक आदिवासी विकास परियोजना के प्रकल्प अधिकारी डॉ. अपूर्वा बासुर, सहायक प्रकल्प अधिकारी मच्छिंद्र गडाख तथा नियोजन अधिकारी सतीश रास्ते ने यह सम्मान ग्रहण किया।
परियोजना को यह राष्ट्रीय सम्मान आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित विभिन्न नवाचारी योजनाओं, उनकी प्रभावी क्रियान्वयन प्रणाली, लाभार्थी केंद्रित पहल तथा उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली के आधार पर प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि से पालघर जिले सहित संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।