पालघर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर दिया गया जोर।
पालघर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर दिया गया जोर।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोईसर नगर स्थित जयश्री अपार्टमेंट में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन केसीएन क्लब की महिला शाखा ‘मीरा सृजन’ द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शारीरिक सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों, दैनिक जीवन में व्यायाम के महत्व तथा खेलकूद के माध्यम से शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, वहीं कई प्रतिभागियों ने ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़कर योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य टीवीएम स्कूल एवं केसीएन क्लब कोंकण मंडल अध्यक्ष मनीषा विलास पिम्पले ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य एवं केसीएन क्लब महिला मंडल की उपाध्यक्ष नीता श्रीधर राऊत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन केसीएन क्लब महिला शाखा की सचिव एवं शिक्षिका दीपिका पाण्डेय ने प्रभावी ढंग से किया।
इस अवसर पर जयन्ती महतो, मनीषा यादव, खुशबू यादव, नूतन रस्तोगी, निवेदिता, अस्मिता, मुरलीधर मिश्र, शिक्षक माणिकराव कोकने, प्यारेलाल पाटिल, ज्योति पिम्पले, अश्विनी जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संगठन की महासचिव नंदिनी मिश्र ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी के लिए जलपान एवं स्नैक्स की व्यवस्था की गई।
इस आयोजन ने न केवल योग के महत्व को रेखांकित किया, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता का भी एक सशक्त संदेश समाज तक पहुंचाया।
Comments
Post a Comment