पालघर: विश्व पर्यावरण दिवस पर बिरसायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता।

पालघर: विश्व पर्यावरण दिवस पर बिरसायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता।

अखिलेश चौबे
पालघर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के मनोर स्थित बिरसायत भवन में वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण (संगोपन) का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बिरसायत, महाराष्ट्र (आ. ए. मी. मं) के तत्वावधान में वन विभाग, मनोर के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शिवध्येय अकादमी के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण हेतु आवश्यक पौधे वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव संतोष जनाठे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ स्वामी श्री भारतानंद सरस्वतीजी महाराज, कुमावत सर, किरकिरा सर, दामोदर कासट, संतोष खांडेकर, संतोष शेवडे, देवेश धापशी, कुणाल बरफ, सौ. संचिता जनाठे, मनोज डवला, हसमुख जैन, विजय काळे, देऊ पाडेकर, हर्षल सांबरे, सागर पवार, संदीप मोहिते, कैलास वाडु, महेश भुतकडे तथा जयेश डगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवध्येय अकादमी के विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनकी भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।