पालघर: ललित माली और मुकलेश गिरी बने भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार को मिली नई मजबूती।

पालघर: ललित माली और मुकलेश गिरी बने भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार को मिली नई मजबूती।

अखिलेश चौबे 
पालघर।‌ सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा में सक्रिय राष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ललित पुखराज माली तथा औद्योगिक नगरी बोईसर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी मुकलेश गिरी को भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के पालघर जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों की नियुक्ति से जिले के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह नियुक्ति भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के पालघर जिला अध्यक्ष रास बिहारी सिंह (आर.बी. सिंह) के हस्ताक्षर से, भाजपा पालघर जिला अध्यक्ष भरत राजपूत के मार्गदर्शन में की गई। संगठन में नए सिरे से विस्तार और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से इस बार मोर्चा में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
नियुक्ति पत्र एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बोईसर स्थित राहुल इंटरनेशनल स्कूल में भरत राजपूत के हाथों ललित पुखराज माली को सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबाजी कोठाले, जिला अध्यक्ष भरत राजपूत, जिला महासचिव अशोक वडे, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राजपूत, प्रशांत संखे, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, जिला युवा अध्यक्ष नंदन वर्तक, बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने, बोईसर मंडल युवा अध्यक्ष आनंद धोड़ी तथा अहमद खान सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नियुक्ति पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में दोनों पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका अपेक्षित है। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और जिले में पार्टी का विस्तार करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।