पालघर: बोईसर में भारत भक्ति आश्रम का लोकार्पण, माता बगलामुखी मंदिर का भूमिपूजन — धर्म जागरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल।

पालघर: बोईसर में भारत भक्ति आश्रम का लोकार्पण, माता बगलामुखी मंदिर का भूमिपूजन — धर्म जागरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिला के बोईसर शहर के गणेश नगर क्षेत्र में रविवार को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ, जहां स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज की संकल्पना से साकार भारत भक्ति आश्रम का भव्य लोकार्पण किया गया। इसी अवसर पर माता बगलामुखी मंदिर के निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। इस आयोजन को हिंदू एकता और धर्म जागरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण और भक्ति भाव से पूरा परिसर ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश संगठन मंत्री रामायणाचार्य विश्वनाथ महाराज वारींगे, कोकण प्रांत सहमंत्री शिवरुपानंद स्वामी महाराज तथा ह.भ.प. प्रदीपजी पाटील महाराज के मार्गदर्शन और आशीर्वचन प्राप्त हुए, जिन्होंने धर्म और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में आए सभी संतों और अतिथियों का स्वागत संस्थान के उपाध्यक्ष एवं भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश चिटणीस संतोष जनाठे द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के धार्मिक केंद्र समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस विशेष अवसर पर बोईसर और पालघर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से रवि रहाळकर, केतन पाटील, प्रभाकर राऊळ, संजय पाटील, अशोक वडे, नीलम संखे, विश्व हिंदू परिषद के चंदन सिंह, कुमार नाकशेट, सुशील शाह, मुकेश दुबे, विक्रम धोडी, जितेंद्र (पप्पू) संखे, भावेश मोरे, अतुल देसाई तथा अधिवक्ता विवेकानंद आवाड शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन आशिष संखे ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि संस्थान की सचिव अधिवक्ता शीतल भोसले ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस आयोजन के माध्यम से न केवल धार्मिक चेतना को मजबूती मिली, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया और इसे क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत के रूप में माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।