पालघर: स्वाधार छात्रवृत्ति योजना में बड़ा बदलाव: अब शासकीय छात्रावास के लिए आवेदन अनिवार्य।

पालघर: स्वाधार छात्रवृत्ति योजना में बड़ा बदलाव: अब शासकीय छात्रावास के लिए आवेदन अनिवार्य।

अखिलेश चौबे 
पालघर।‌अनुसूचित जाति एवं नवबौद्ध वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्वाधार योजना के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। नए प्रावधान के अनुसार, चालू शैक्षणिक वर्ष से इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को पहले शासकीय छात्रावास (वसतिगृह) में प्रवेश हेतु आवेदन करना अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, केवल वही विद्यार्थी स्वाधार योजना के लिए पात्र माने जाएंगे जिन्हें गुणवत्ता सूची या सीमित सीटों के कारण शासकीय छात्रावास में प्रवेश नहीं मिल पाएगा। स्पष्ट किया गया है कि जो विद्यार्थी छात्रावास के लिए आवेदन ही नहीं करेंगे, वे स्वाधार योजना सहित दोनों योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
हालांकि जिन तालुकों में शासकीय छात्रावास उपलब्ध नहीं हैं, वहां इस नियम में कुछ हद तक शिथिलता प्रदान की गई है। इसके बावजूद विद्यार्थियों को भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए छात्रावास हेतु आवेदन करने की सलाह दी गई है।
पात्रता के लिए विद्यार्थियों को पिछली परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। शालेय पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है, जबकि कक्षा 11वीं, 12वीं तथा गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
संबंधित विद्यार्थियों को अपने आवेदन निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल hmasnew.mahait.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समयसीमा का पालन करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी भी प्रकार के शैक्षणिक लाभ से वंचित न रहना पड़े।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।