पालघर: जिले में हेस वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा आदिवासी परिवारों को तिरपाल का वितरण।
पालघर: जिले में हेस वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा आदिवासी परिवारों को तिरपाल का वितरण।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के आकेगांव, पोस्ट बोरशेती क्षेत्र में 6 जून 2026 को हेस वेल्फेयर फाउंडेशन की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत जरूरतमंद आदिवासी परिवारों को तिरपाल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा ऋतु से पहले गरीब और वंचित परिवारों को राहत प्रदान करना था।
कार्यक्रम में हेस वेल्फेयर फाउंडेशन के तालुका अध्यक्ष राकेश पाटील तथा जिलाध्यक्ष अमर रवींद्र सावंत की उपस्थिति रही। उनके द्वारा आदिवासी परिवारों को तिरपाल वितरित किए गए और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के विकास शिंगाडा, पिंटू निस्कटे और रमेश तांबडा का विशेष सहयोग रहा। इनके समन्वय और सहयोग से तिरपाल वितरण कार्यक्रम व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हेस वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए भविष्य में भी जरूरतमंदों और आदिवासी समुदाय की सहायता के लिए निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। संगठन का कहना है कि समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।
Comments
Post a Comment