पालघर: विश्व पर्यावरण दिवस पर पालघर पुलिस एवं ब्लिस जीवीएस फार्मा लिमिटेड द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।
पालघर: विश्व पर्यावरण दिवस पर पालघर पुलिस एवं ब्लिस जीवीएस फार्मा लिमिटेड द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।
अखिलेश चौब
पालघर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पालघर पुलिस विभाग एवं ब्लिस जीवीएस फार्मा लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हरित पर्यावरण के निर्माण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में कुल 300 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, पुलिस उप अधीक्षक (गृह) रविंद्र नाईक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही ब्लिस जीवीएस फार्मा लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की पहल से समाज में हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Comments
Post a Comment