पालघर: शिवसेना ने प्रीतम राउत पर जताया भरोसा, सौंपी अहम जिम्मेदारी, पालघर विधानसभा संयोजक पद पर नियुक्त।
पालघर: शिवसेना ने प्रीतम राउत पर जताया भरोसा, सौंपी अहम जिम्मेदारी, पालघर विधानसभा संयोजक पद पर नियुक्त।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय के तहत प्रीतम राउत को शिवसेना का पालघर विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार शिवसेना जिला प्रमुख कुंदन संखे के हस्ताक्षर से जारी की गई, इस नियुक्ति में युवा नेता का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा।
प्रीतम राउत इससे पूर्व पालघर नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं और वे लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान और जनसंपर्क को देखते हुए शिवसेना में उनके प्रवेश के पश्चात उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर शिवसेना के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला प्रमुख कुंदन संखे, सह संपर्क प्रमुख केदार काले, पालघर नगर परिषद के नगराध्यक्ष उत्तम घरत, पालघर तालुका प्रमुख संजय चौधरी, पालघर नगर प्रमुख राहुल घरत, युवासेना जिला अध्यक्ष साईराज पाटिल, युवा सेना लोकसभा संयोजक चेतन धर्ममेहर तथा जिला निरीक्षक कुमार माली सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रीतम राउत अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने प्रीतम राउत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment