पालघर: तहसील में अब हर शिकायत दर्ज होगी, हेस वेलफेयर फाउंडेशन की पहल लाई बड़ा बदलाव।
पालघर: तहसील में अब हर शिकायत दर्ज होगी, हेस वेलफेयर फाउंडेशन की पहल लाई बड़ा बदलाव।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले केक्षतहसील कार्यालय में अब आम नागरिकों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए शिकायत रजिस्टर रखने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यह पहल हेस वेलफेयर फाउंडेशन के प्रयासों का परिणाम है, जिसने नागरिकों की समस्याओं को व्यवस्थित रूप से दर्ज करने और उनके समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था।
हेस वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से तहसीलदार कार्यालय में एक औपचारिक शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें यह बताया गया था कि कार्यालय में शिकायत दर्ज करने के लिए कोई आधिकारिक रजिस्टर उपलब्ध नहीं है। इसके कारण आम नागरिकों को अपनी शिकायतों को दर्ज कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे उनकी समस्याएं अनदेखी रह जाने की संभावना बनी रहती थी।
मामले की गंभीरता को समझते हुए तहसीलदार ने इस विषय पर त्वरित संज्ञान लिया और जांच के उपरांत कार्यालय में शिकायत नोंदवही अर्थात शिकायत रजिस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए। इस निर्णय से अब नागरिक अपनी समस्याओं को व्यवस्थित रूप से दर्ज कर सकेंगे और उनके निवारण की प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बन सकेगी।
हेस वेलफेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अमर सावंत ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि शिकायत रजिस्टर उपलब्ध होने से प्रशासन और जनता के बीच संवाद बेहतर होगा तथा समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
अमर सावंत ने तहसीलदार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से आम लोगों को न्याय मिलने की प्रक्रिया मजबूत होगी और उनकी आवाज को उचित मंच प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाता रहेगा और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता रहेगा।
यह निर्णय प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक और सराहनीय कदम माना जा रहा है।
Comments
Post a Comment