पालघर: डहाणू तालुका में घरफोड़ चोरी का पर्दाफाश: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा, 14.50 लाख का माल बरामद।

पालघर: डहाणू तालुका में घरफोड़ चोरी का पर्दाफाश: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा, 14.50 लाख का माल बरामद।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के डहाणू तालुका में लगातार हो रही घरफोड़ चोरियों से दहशत का माहौल बना हुआ था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते अब इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। घोलवड पुलिस ने एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे कुल सात गंभीर चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है।
मामले की शुरुआत बोर्डी निवासी सतिश शरदचंद्र बर्वे (उम्र 74 वर्ष) के घर में हुई सनसनीखेज चोरी से हुई। दिनांक 25 मार्च 2026 की शाम 5:30 बजे से लेकर 26 मार्च 2026 की सुबह 9:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए खिड़की की लोहे की ग्रिल को किसी हथियार से तोड़ दिया और उसी रास्ते घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारियों को तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और नकद राशि सहित कुल 1,99,000 रुपये का माल चुरा कर फरार हो गए। इस मामले में घोलवड पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3), 331(4), 305 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
इस घटना के बाद डहाणू तालुका में पहले से हो रही चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में विशेष टीमों का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे और उप विभागीय पुलिस अधिकारी अंकिता कणसे (डहाणू विभाग) के निर्देशन में घोलवड पुलिस की जांच टीम ने गोपनीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो आरोपियों—हसमत अली ताहिर शेख (उम्र 33 वर्ष) और अन्वर अली ताहिर शेख (उम्र 41 वर्ष), दोनों निवासी शॉप नं. 04, जयअंबे चाल, 90 फीट रोड, प्रगति नगर, नालासोपारा पूर्व, ता. वसई, जिला पालघर (मूल निवासी प्रतापपुर, कानिबोजी, ता. बिंगा, जिला श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश)—को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसमें कुल सात चोरी के मामलों का पर्दाफाश हुआ। इनमें घोलवड पुलिस स्टेशन के अपराध क्रमांक 41/2026, 91/2026, 109/2025, डहाणू पुलिस स्टेशन के अपराध क्रमांक 83/2024, 141/2024 तथा वाणगांव पुलिस स्टेशन के अपराध क्रमांक 104/2025 और 73/2026 शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 7 तोला सोना, 1 किलो चांदी, 1,01,000 रुपये नकद और जॅगवार कंपनी के नल सहित कुल लगभग 14,50,000 रुपये मूल्य का माल बरामद किया है। इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना देखी जा रही है।
इस पूरे मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक परमेश्वर जाधव (घोलवड पुलिस स्टेशन) द्वारा की जा रही है।
इस सराहनीय कार्रवाई में प्रभारी अधिकारी संदीप कहाळे, पुलिस उपनिरीक्षक विशाल पवार, परमेश्वर जाधव, कृष्णा पवार, पुलिस हवालदार जे. एम. कोठारी, जे. जे. खांडवी, एच. एच. किणी, पी. एस. भोसले, डी. आर. वावरे, एस. आर. कनोजा, के. एम. शेख, केशव कुंदर्गे, पी. एस. मेस्त्री, पी. एस. राबड तथा प्रमिला नारल्या सहित घोलवड पुलिस स्टेशन की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
डहाणू, घोलवड और वाणगांव क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के बीच यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस गिरोह के और भी साथी सामने आएंगे और क्या क्षेत्र में हो रही अन्य चोरी की वारदातों का भी इसी तरह खुलासा हो पाएगा? फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।