पालघर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मनोर में भव्य महाआरती, देश की प्रगति के लिए की गई विशेष प्रार्थना।

पालघर: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मनोर में भव्य महाआरती, देश की प्रगति के लिए की गई विशेष प्रार्थना।

अखिलेश चौबे
पालघर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के मनोर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की गई।
यह कार्यक्रम बुधवार, दिनांक 10 को श्री राम मंदिर, बिरसायत भवन, मनोर (जिला पालघर) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश चिटणीस संतोष जनाठे की विशेष उपस्थिति रही। वहीं, स्वामी श्री भारतानंद सरस्वतीजी महाराज के करकमलों द्वारा विधिवत महाआरती संपन्न कराई गई।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष हर्षद पाटील, विजय काळे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के दौरान किए गए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रहित, विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनके सफल एवं सशक्त नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
महाआरती के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना की।



Comments

Popular posts from this blog

पालघर: बोईसर में दर्दनाक सड़क हादसा; स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत, टक्कर की परिस्थितियां अस्पष्ट।

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।