पालघर: ईमानदारी और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, बोईसर DySP कार्यालय में सखाराम राठौड़ बने एएसआई।

पालघर: ईमानदारी और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, बोईसर DySP कार्यालय में सखाराम राठौड़ बने एएसआई।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिला पुलिस महकमे में अपनी मिलनसार कार्यशैली और ईमानदारी के लिए पहचान बनाने वाले सखाराम राठौड़ के करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। बोईसर स्थित पुलिस उप विभागीय कार्यालय (DySP Office) में तैनात हवालदार सखाराम राठौड़ को पदोन्नति प्रदान करते हुए सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) बनाया गया है।
इस अवसर पर बोईसर के उप विभागीय पुलिस अधिकारी (DySP) विकास नाईक ने स्वयं राठौड़ के कंधे पर ‘स्टार’ बैज लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम के दौरान विकास नाईक ने राठौड़ के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
सखाराम राठौड़ की यह पदोन्नति न केवल पुलिस विभाग के भीतर बल्कि आम नागरिकों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है। बोईसर पुलिस स्टेशन के गोपनीय विभाग में कार्यरत रहते हुए उन्होंने अपनी मृदुभाषी शैली से लोगों का विश्वास जीता। सामाजिक कार्यक्रमों के लिए पुलिस अनुमति हो या अन्य आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया, उन्होंने हमेशा समयबद्ध तरीके से कार्यों का निस्तारण कर लोगों को राहत दी।
पिछले वर्ष के अंत में जब राठौड़ को DySP कार्यालय, बोईसर में जिम्मेदारी सौंपी गई, तब से उन्होंने अनुशासन, निष्ठा और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उनकी इसी प्रतिबद्धता के चलते वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के बीच उन्होंने एक विश्वसनीय और जिम्मेदार अधिकारी की छवि बनाई।
इस पदोन्नति के अवसर पर बोईसर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने सखाराम राठौड़ को बधाई दी। लोगों का मानना है कि राठौड़ जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति से पुलिस और जनता के बीच संबंध और अधिक मजबूत होंगे, जिससे कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।