पालघर: बोईसर में मंगलसूत्र लूट का प्रयास नाकाम, महिला पर धारदार हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार।सीसीटीवी व तकनीकी जांच से पुलिस को मिली सफलता, आरोपी भगवान चव्हाण को सालवड क्षेत्र से दबोचा।
पालघर: बोईसर में मंगलसूत्र लूट का प्रयास नाकाम, महिला पर धारदार हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार।
सीसीटीवी व तकनीकी जांच से पुलिस को मिली सफलता, आरोपी भगवान चव्हाण को सालवड क्षेत्र से दबोचा।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोईसर क्षेत्र में एक महिला से मंगलसूत्र छीनने के प्रयास और उस पर धारदार हथियार से हमला करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 11 मई 2026 को उस समय हुई, जब पीड़िता अपने निवास परिसर में नीचे आकर कुत्तों को चपाती देकर वापस घर लौट रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिर्यादी पूजा दक्षीला मखवाना (उम्र 28 वर्ष), निवासी बी विंग 102, मंगलम अपार्टमेंट, अनुग्रह होटल के पास, बोईसर, जिला पालघर, अपने भवन के नीचे कुत्तों को खाना खिलाकर वापस जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अपने पास मौजूद छोटे धारदार हथियार से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में वार उनके नाक पर लगा, जिससे उन्हें चोट आई। पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद बोईसर पुलिस थाना में गु.र.नं. 182/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309 (6) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में बोईसर पुलिस थाना एवं स्थानीय अपराध अन्वेषण शाखा की संयुक्त टीम गठित की गई। इस जांच दल ने सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच, तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की।
जांच के दौरान आरोपी की पहचान भगवान शांताराम चव्हाण (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई, जो वर्तमान में सालवड, केदु मोरे की रूम, पानी की टंकी के पास, बोईसर में रहता था तथा मूल रूप से आजोंदे, तहसील मालेगांव, जिला नाशिक का निवासी है। पुलिस ने 16 मई 2026 को बोईसर के सालवड क्षेत्र से उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने उसे 20 मई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रकांत हाके, नियुक्ति बोईसर पुलिस थाना द्वारा की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने में पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे तथा उप विभागीय पुलिस अधिकारी (बोईसर विभाग) विकास नाईक के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सुनील जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक चंद्रकांत हाके, पुलिस हवलदार विजय दुबळा, पुलिस हवलदार जयराम चौधरी, पुलिस हवलदार सचिन जाधव, पुलिस नाईक योगेश गावित, पुलिस अंमलदार गणेश व्हसकोटी, पुलिस अंमलदार मयूर पाटील, पुलिस अंमलदार धीरज साळुंखे, पुलिस अंमलदार देवेंद्र पाटील, पुलिस अंमलदार मच्छिंद्र घुगे, पुलिस अंमलदार सचिन सोनवणे तथा पुलिस अंमलदार रोहित पाटील की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।
Comments
Post a Comment