पालघर: उमरोली में भीषण सड़क हादसा, ‘आपदा सखी–मित्र’ टीम ने दिखाई मानवता, समय पर पहुंचाकर बचाई घायल की जान।

पालघर: उमरोली में भीषण सड़क हादसा, ‘आपदा सखी–मित्र’ टीम ने दिखाई मानवता, समय पर पहुंचाकर बचाई घायल की जान।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के उमरोली क्षेत्र में स्थित क्रिकेट मैदान के पास एक खतरनाक मोड़ पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक चारपहिया वाहन और एक दोपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोपहिया चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश कोई भी व्यक्ति घायल की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था। इसी बीच पालघर से अपने घर लौट रही ‘आपदा सखी’ प्रिया पाटील की नजर इस घटना पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए अपना वाहन रोका और स्थिति का तुरंत आकलन करते हुए राहत कार्य शुरू किया।
प्रिया पाटील के साथ मौजूद ‘आपदा मित्र’ ओमकार नाईक, ‘आपदा सखी’ सानिया संखे, सिमरन संखे और अपेक्षा संखे ने मिलकर तत्परता से घायल को प्राथमिक उपचार दिया। टीम ने घायल के टूटे हुए पैर को सहारा देने के लिए तुरंत स्प्लिंट (आधारफली) लगाई, जिससे उसकी स्थिति और बिगड़ने से रोकी जा सके।
इसके बाद सभी ने मिलकर घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से एक रिक्शा के माध्यम से बोईसर स्थित टिमा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे आगे का उपचार उपलब्ध कराया गया। समय पर मिली इस सहायता से घायल की जान बचने की उम्मीद मजबूत हुई है।
यह घटना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि पालघर जिले में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘आपदा मित्र’ और ‘आपदा सखी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का जमीनी स्तर पर कितना प्रभावी परिणाम सामने आ रहा है। प्रशिक्षित स्वयंसेवकों ने जिस साहस, तत्परता और मानवता का परिचय दिया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस सराहनीय कार्य के लिए प्रिया पाटील, ओमकार नाईक, सानिया संखे, सिमरन संखे और अपेक्षा संखे की हर ओर प्रशंसा की जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल को मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।