पालघर: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, तुषार साबू बने जिला महासचिव।जिलाध्यक्ष आर.बी. सिंह की पहल पर नई नियुक्तियां जारी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की उम्मीद।

पालघर: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, तुषार साबू बने जिला महासचिव।
जिलाध्यक्ष आर.बी. सिंह की पहल पर नई नियुक्तियां जारी, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की उम्मीद।

अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय जनता पार्टी (उत्तर भारतीय मोर्चा) में संगठनात्मक स्तर पर व्यापक बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष आर.बी. सिंह के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में बोईसर निवासी, सक्रिय और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता तुषार साबू को भाजपा (उत्तर भारतीय मोर्चा) का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
तुषार साबू अपनी सरलता, सक्रियता और उत्तर भारतीय समाज में लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से उत्तर भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। भाजपा से जुड़े जिलेभर के उत्तर भारतीय कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि तुषार साबू संगठन को नई दिशा देंगे और उत्तर भारतीय बहुल क्षेत्रों में बूथ स्तर तक मजबूत टीम का निर्माण करेंगे।
नव नियुक्त जिला महासचिव तुषार साबू ने मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत राजपूत, जिला महासचिव अशोक वड़े तथा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष आर.बी. सिंह सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
तुषार साबू ने आगे कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और उत्तर भारतीय समाज के बीच पार्टी की पकड़ को और सुदृढ़ करना रहेगा। हम 

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।