पालघर: बंगाल में जीत की खुशी बोईसर में गूंजी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर दी शुभकामनाएं।

पालघर: बंगाल में जीत की खुशी बोईसर में गूंजी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर दी शुभकामनाएं।


अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में भारतीय जनता पार्टी बोईसर मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने के नेतृत्व में बोईसर ओसवाल नाका जिजाऊ माता चौक पर पास पश्चिम बंगाल में पार्टी की जीत की खुशी जोरदार तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्र होकर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान ओसवाल पिंक सिटी परिसर में आतिशबाजी की गई, पटाखे फोड़े गए और पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी साझा की। साथ ही फूलों की वर्षा कर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भाजपा जिंदाबाद” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसे पार्टी की नीतियों एवं नेतृत्व पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया।
सभी पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली यह जीत पूरे देश के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी इसी तरह देशभर में अपनी पकड़ मजबूत करेगी और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का संतुलित माहौल देखने को मिला, जिससे यह जश्न शांतिपूर्वक संपन्न में हुआ।
इस अवसर पर पालघर जिला महामंत्री अशोक वडे, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत संखे, अंकुर राऊत, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, विवेक वडे, मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने, मंडल महासचिव मनिष सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर बी सिंह, भाजपा नेता एवं सरावली ग्राम पंचायत सरपंच आनंद धोडी, जिला कानून आघाडी अध्यक्ष शानू सिंह ठाकुर, सालोनी वडे, पूर्व व्यापार मंडल जिला महासचिव तुसार साबु समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।