पालघर: शिवध्येय अकैडमी के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित।मनोर के बिरसायत भवन में पुलिस भर्ती व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
पालघर: शिवध्येय अकैडमी के सफल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित।
मनोर के बिरसायत भवन में पुलिस भर्ती व प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के मनोर स्थित बिरसायत भवन में 12 मई 2026 को शिवध्येय अकैडमी द्वारा पुलिस भर्ती एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम में विभागीय पुलिस अधिकारी विकास नाईक, मनोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी आईपीएस कुमार सुशांत, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव एवं बिरसायत महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष संतोष जनाठे, उपाध्यक्ष दामोदर कासट, स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा शिवध्येय अकैडमी से दिग्विजय कुमावत, किरकीरा, प्रकाश जैन, संतोष शेवडे, सचिंताताई जनाठे, कुणाल बरफ सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह में साक्षी पाटील, स्नेहा जाधव, तनुजा हाडळ, सचिन म्हसकर, नितेश जाधव, शैलेंद्र गोवारी, आकाश भोईर, शुभम तुबंडा, दत्ता पानेरा और राहुल माळी सहित सभी सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उनके अभिभावक और आदिवासी एकता मित्र मंडल के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विकास नाईक ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास को सफलता की कुंजी बताया। संतोष जनाठे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए अकैडमी के प्रयासों और विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की।
सफल विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कठिन परिश्रम और मार्गदर्शन के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय कुमावत ने किया, जबकि साई केदार ने आभार प्रदर्शन किया। अंत में सुनील किरकिरा द्वारा वंदे मातरम् प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी साबित हुआ।
Comments
Post a Comment