पालघर: तीन राज्यों में जीत पर मनोर में जश्न: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, नेतृत्व की रणनीति को बताया अहम।

पालघर: तीन राज्यों में जीत पर मनोर में जश्न: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, नेतृत्व की रणनीति को बताया अहम।


अखिलेश चौबे
पालघर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता के बाद पालघर जिले में कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। सोमवार, 4 मई की दोपहर बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए, मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी साझा की गई।
मनोर क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव संतोष आनंदी शिवराम जनाठे के नेतृत्व में विजय उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई और पार्टी के विस्तार को देशव्यापी समर्थन का संकेत बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव संतोष जनाठे ने कहा कि इन राज्यों में मिली जीत जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों और गृहमंत्री अमित शाह की संगठन क्षमता ने पार्टी को यह मजबूती प्रदान की है।
उन्होंने आगे कहा कि जनता ने विकास, स्थिरता और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया है। यह परिणाम विपक्ष के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है कि देश की जनता अब ठोस कार्य और विश्वसनीय नेतृत्व को ही प्राथमिकता दे रही है।
इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में भी इसी उत्साह के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।