पालघर: संकट की घड़ी में मदद को तैयार ‘आपदा मित्र’, किट वितरण के साथ प्रशिक्षण अभियान तेज।

पालघर: संकट की घड़ी में मदद को तैयार ‘आपदा मित्र’, किट वितरण के साथ प्रशिक्षण अभियान तेज।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्रशिक्षित आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन कार्यों में अधिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से किट एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा कर चुके स्वयंसेवकों को आवश्यक आपदा राहत सामग्री से युक्त किट तथा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम के हाथों आपदा मित्रों को किट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा के समय स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आपदा मित्रों से अपील की कि वे आपात परिस्थितियों में तत्परता के साथ कार्य करते हुए समाज की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहें।
आपदा मित्रों को दिए गए किट में दो टी-शर्ट, पानी की बोतल, हैंड ग्लव्स, लाइटर, सोलर पावर्ड बैटरी, सेफ्टी हेलमेट, कटर, सीटी, गम बूट, फर्स्ट एड किट, रेनकोट, मच्छरदानी, लाइफ जैकेट तथा एक बैग शामिल हैं। इस किट से आपदा के दौरान स्वयंसेवकों को प्रभावी ढंग से कार्य करने में मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन ने कुल 500 आपदा मित्र तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें से अब तक 345 स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। शेष 155 आपदा मित्रों का प्रशिक्षण मई महीने के अंतिम सप्ताह में गोवर्धन स्किल सेंटर, हमरापुर (तहसील वाडा) में आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण में शामिल होने के इच्छुक व्यक्तियों से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपील की है कि वे अधिक जानकारी के लिए 8237978873 व्हॉट्सएप नंबर पर संपर्क करें।
कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, आपदा मित्र स्वयंसेवक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।