पालघर: बोईसर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफतार।

पालघर: बोईसर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफतार।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक क्षेत्र बोईसर में दिनदहाड़े हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक सराईत आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 अप्रैल 2026 को सुबह 08:55 बजे से लेकर शाम 16:00 बजे के बीच बोईसर रेलवे ब्रिज के समीप दांडीपाडा, बोईसर पूर्व, तालुका एवं जिला पालघर स्थित क्षेत्र में फिर्यादी मयंक राजेश यादव (उम्र 22 वर्ष, निवासी यादव नगर, थावरपाडा, बोईसर पूर्व) ने अपनी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक MH-48/BY-4191) पार्क कर रखी थी। इसी दौरान किसी अज्ञात चोर ने उक्त मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इस मामले में बोईसर पुलिस थाना में अपराध क्रमांक 142/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा पालघर और बोईसर पुलिस थाना की अलग-अलग जांच टीमें गठित की गईं।
स्थानीय अपराध शाखा पालघर की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच, तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय मुखबिरों की सहायता से मामले की जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि यह अपराध मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के रिकॉर्ड पर दर्ज एक सराईत अपराधी प्रदीप सोमनाथ बॅनर्जी (उम्र 48 वर्ष) ने किया है।
आरोपी प्रदीप सोमनाथ बॅनर्जी वर्तमान में यादव नगर, रघुवीर शाळा के पास, शिगांव रोड, बोईसर, तालुका एवं जिला पालघर में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास ग्राम दलवाड, पोस्ट कडवाड, तालुका भगवानपुर, जिला पूर्व मेदिनीपुर, राज्य पश्चिम बंगाल है।
पुलिस ने दिनांक 11 मई 2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी की गई मोटरसाइकिल भी उसके कब्जे से बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रदीप सोमनाथ बॅनर्जी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ ठाणे शहर, मीरा-भाईंदर वसई-विरार तथा बृहन्मुंबई शहर क्षेत्रों में कुल 16 चोरी एवं लूट के मामले दर्ज हैं, जिनमें उसे पूर्व में गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख और अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील, सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश शिंदे, पुलिस उपनिरीक्षक गोरखनाथ राठोड, पुलिस हवालदार क्रमांक 815 कैलास पाटील, पुलिस हवालदार क्रमांक 866 दिनेश गायकवाड, पुलिस हवालदार क्रमांक 589 संजय धांगडा, पुलिस अंमलदार क्रमांक 205 वैभव जामदार तथा पुलिस अंमलदार क्रमांक 18 महेश अवतार (सभी नियुक्ति स्थानीय अपराध शाखा, पालघर) की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच पोना/884 माळी, नियुक्ति बोईसर पुलिस थाना द्वारा की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।