पुणे: दौंड में 9 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या से सनसनी।डॉ. नीलम गोऱ्हे ने की कड़ी कार्रवाई और फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग।

पुणे: दौंड में 9 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या से सनसनी।
डॉ. नीलम गोऱ्हे ने की कड़ी कार्रवाई और फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग।

अखिलेश चौबे 
पुणे। जिले के दौंड तालुका अंतर्गत देऊळगाव राजे गांव में 9 वर्ष की एक मासूम बच्ची की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से क्षेत्र में गहरा आक्रोश और शोक का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर विधानपरिषद की उपसभापति एवं शिवसेना नेत्या डॉ. नीलम गोऱ्हे ने गंभीर संज्ञान लिया है।
डॉ. गोऱ्हे ने इस संबंध में पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को लिखित निवेदन सौंपते हुए मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने निर्देश दिया है कि जांच के दौरान सभी तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों को सावधानीपूर्वक एकत्रित किया जाए तथा मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा और सहायता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों, खासकर घटना के साक्षी बने एक छोटे बच्चे को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही, उसके मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित वातावरण में रखने और मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने की आवश्यकता भी जताई।
डॉ. गोऱ्हे ने कहा, “यह अत्यंत हृदयद्रावक और मन को झकझोर देने वाली घटना है। एक छोटी बच्ची की मामूली कारण से हत्या होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। समाज में सख्त संदेश देने के लिए आरोपी को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समाज और परिवार दोनों स्तर पर जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने आटपाडी (सांगली) में 27 मार्च को घटी एक अन्य घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां भी दो बच्चियों को उल्टा लटकाने की घटना में एक की मृत्यु हो गई थी। ऐसे मामलों में अभिभावकों और परिवार के सदस्यों की नकारात्मक भूमिका पर भी गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। वहीं, समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।