पालघर: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 45 लाख से अधिक का माल जब्त।

पालघर: जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, 45 लाख से अधिक का माल जब्त।

अखिलेश चौबे
पालघर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 3 मई 2026 को सफाळा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मौजे माकणे, पंडीतपाडा स्थित साई-सिद्धी बिल्डिंग के फ्लैट नंबर A/401 में एक व्यक्ति ब्राउन शुगर (गर्दा) बेचने के उद्देश्य से रखे हुए है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख के मार्गदर्शन में सफाळा पुलिस थाना की टीम ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उक्त स्थान पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान खुदाबक्ष मोहम्मद शाहीद (उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड), हिना जामील अहमद (उम्र 35 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश) तथा एक विधि संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। इनके कब्जे से कुल 224.61 ग्राम ब्राउन शुगर सदृश्य पदार्थ, जिसकी कीमत 44,92,200 रुपये आंकी गई है, के साथ ही नकद राशि, ड्रग पैकिंग सामग्री और मोबाइल फोन सहित कुल 45,25,850 रुपये का सामान जब्त किया गया।
इस मामले में सफाळा पुलिस थाना में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8(क), 21(ब) और 29 के अंतर्गत 4 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया है। आरोपी खुदाबक्ष मोहम्मद शाहीद और हिना जामील अहमद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 मई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। वहीं, विधि संघर्षरत बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले की आगे की जांच दत्ता शेळके (सहायक पुलिस निरीक्षक, सफाळा पुलिस थाना) द्वारा की जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी बोईसर विभाग (अतिरिक्त प्रभार पालघर विभाग) विकास नाईक के मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन में अनंत पहाड (पुलिस निरीक्षक, पालघर पुलिस थाना), सुनिल जाधव (पुलिस निरीक्षक, बोईसर पुलिस थाना), दत्ता शेळके (सहायक पुलिस निरीक्षक), चंद्रकांत हाके (पुलिस उपनिरीक्षक), दिपविजय भवर (पुलिस उपनिरीक्षक), एम. एस. शर्मा (पुलिस हवालदार), पुजा लाखात (महिला पुलिस हवालदार), के. बी. शेळके (पुलिस हवालदार), के. एच. केणी (पुलिस हवालदार), निता सोळंके (महिला पुलिस नाईक), एस. आर. चिमकर (पुलिस कॉन्स्टेबल), बी. एस. देशमुख (पुलिस कॉन्स्टेबल) और एस. बी. मोधे (पुलिस कॉन्स्टेबल), सभी सफाळा पुलिस थाना से नियुक्त, शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।