पालघर: जिले पुलिस बल में बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां, 42 अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला उच्च पद।
पालघर: जिले पुलिस बल में बड़े पैमाने पर पदोन्नतियां, 42 अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला उच्च पद।
अखिलेश चौबे
पालघर। महाराष्ट्र शासन की प्रचलित नीति के अनुसार राज्य के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमानुसार पदोन्नति प्रदान करने के निर्देशों के तहत पालघर पुलिस बल में बड़े स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की गई है।
इस संबंध में पालघर पुलिस विभाग द्वारा आस्थापना मंडल का गठन किया गया था, जिसके माध्यम से जिले में पदोन्नति के पात्र सहायक पुलिस उपनिरीक्षक, पुलिस हवलदार, पुलिस नायक और पुलिस अंमलदार की विस्तृत जांच और पात्रता सत्यापन किया गया।
जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभिन्न पदों पर कार्यरत कुल 42 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 सहायक पुलिस उपनिरीक्षकों को श्रेणी पुलिस उपनिरीक्षक (ग्रेड पीएसआई) का दर्जा प्रदान किया गया। इसके अलावा 9 पुलिस हवलदारों को सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 17 पुलिस नायक और पुलिस सिपाहियों को पुलिस हवलदार के पद पर पदोन्नति दी गई है।
विशेष रूप से, 16 सहायक पुलिस उपनिरीक्षकों को दिनांक 06 मई 2026 को श्रेणी पुलिस उपनिरीक्षक (ग्रेड पीएसआई) का दर्जा प्रदान किया गया। इसके साथ ही 26 पुलिस अंमलदारों को दिनांक 04 मई 2026 को पदोन्नति आदेश जारी किए गए।
पदोन्नति प्राप्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पालघर के पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और बेहतर कार्य प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की है।
इस पदोन्नति प्रक्रिया से न केवल पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने में भी मदद मिलेगी।
Comments
Post a Comment