पालघर: 14 साल के इंतजार के बाद खुला सिडको बाइपास मार्ग, बोईसरवासियों को मिली बड़ी राहत।

पालघर: 14 साल के इंतजार के बाद खुला सिडको बाइपास मार्ग, बोईसरवासियों को मिली बड़ी राहत।

अखिलेश चौबे 
पालघर। औद्योगिक शहर बोईसर में लंबे समय से प्रतीक्षित सिडको मुख्य बाइपास संपर्क मार्ग को 15 मई, शुक्रवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस सड़क के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में विधिवत नारियल फोड़कर और लाल फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया गया। करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस कांक्रीट सड़क के चालू होने से विजय नगर, केशव नगर, स्वरूप नगर, साईं नगर, सिडको सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब कम समय में सीधे मधुर नाका (ओस्तवाल गेट) तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और आरपीआई समेत विभिन्न दलों के नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह का माहौल देखा गया।
शिवसेना के उप जिला प्रमुख एवं बोईसर ग्राम पंचायत की उप सरपंच निलम संखे ने इस अवसर पर भावुक होते हुए कहा कि यह सड़क लगभग 14 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद बन पाई है। उन्होंने इसके लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पालक मंत्री गणेश नाईक, सांसद डॉ. हेमंत सावरा, विधायक विलास तरे सहित सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह परियोजना पूरी हो सकी।
निलम संखे ने बोईसर के नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और गति नियंत्रित रखें, क्योंकि सड़क सुरक्षा सभी के जीवन से जुड़ी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सड़क के आसपास रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
इस नई सड़क के शुरू होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।