पालघर: तंत्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी: जिले में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, ढोंगी बाबा गिरफ्तार।
पालघर: तंत्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी: जिले में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, ढोंगी बाबा गिरफ्तार।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 55 वर्षीय ढोंगी बाबा ने तंत्र-मंत्र और अघोरी पूजा का झांसा देकर एक 13 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है।
हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस घिनौनी साजिश की शुरुआत एक बीमारी के बहाने हुई। पीड़िता की बड़ी बहन को मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) की समस्या थी। जब कोई दवा काम नहीं आई, तो परिवार इस ढोंगी बाबा के संपर्क में आया। आरोपी शिवराम परशु धापशी ने परिवार को विश्वास दिलाया कि वह 'अघोरी पूजा' और अपनी गुप्त औषधियों से इस लाइलाज बीमारी को ठीक कर देगा।
घटना की रात, आरोपी पीड़ित परिवार को अपनी ईको गाड़ी में लेकर श्मशान भूमि के पास पहुंचा। वहां उसने बड़ी चालाकी से परिवार के बाकी सदस्यों को एक स्थान पर रुकने को कहा और छोटी बहन (13 वर्षीय मासूम) को 'पूजा में मदद' और 'दवा खिलाने' के बहाने करीब 200 मीटर दूर एक सुनसान खेत में ले गया। रात के करीब 12 बजे, जब दुनिया सो रही थी, उस दरिंदे ने एक पेड़ के नीचे ले जाकर मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया।
जब मासूम ने रोते हुए अपने परिवार को आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बिना समय गंवाए मामला कासा पुलिस थाने में दर्ज कराया गया। पालघर पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के कड़े निर्देशों पर पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और महज 2 घंटे के भीतर 55 वर्षीय आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी की पहचान शिवराम परशु धापशी (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विधि अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पीड़ित नाबालिग बच्ची को तुरंत कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उसे आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।
इस घटना के उजागर होते ही पालघर जिले के कुताडपाडा और सायवन रोड क्षेत्रों में व्यापक आक्रोश फैल गया है। स्थानीय नागरिकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है और लोग सड़कों पर उतरकर आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। साथ ही, इस घटना ने क्षेत्र में महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं भी खड़ी कर दी हैं, जिस पर प्रशासन और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे
Comments
Post a Comment