पालघर: ‘स्वाधार’ योजना के आवेदनों में त्रुटियां निर्धारित समय में सुधारें, अन्यथा आवेदन हो जाएंगे निरस्त।

पालघर: ‘स्वाधार’ योजना के आवेदनों में त्रुटियां निर्धारित समय में सुधारें, अन्यथा आवेदन हो जाएंगे निरस्त।

अखिलेश चौबे
पालघर। समाज कल्याण विभाग ने ‘भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्वाधार योजना’ के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने आवेदन पत्रों में दर्ज त्रुटियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शीघ्र पूर्ण करें।
विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिन विद्यार्थियों के आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटियां पाई गई हैं, उन्हें 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से त्रुटि सुधार कर उसकी मुद्रित प्रति संबंधित समाज कल्याण कार्यालय में जमा करनी होगी। यह प्रक्रिया अनिवार्य रूप से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना आवश्यक है।
समाज कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि विद्यार्थी समय सीमा के भीतर अपने आवेदन की त्रुटियों को ठीक नहीं करते हैं, तो ऐसे आवेदन स्वतः अपात्र घोषित कर दिए जाएंगे और उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसलिए सभी पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवश्यक सुधार करने का आग्रह किया गया है।
समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त पांडुरंग वाबळे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु चलाई जा रही है। अतः विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि शेष न रहने दें।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा या मार्गदर्शन के लिए विद्यार्थी संबंधित समाज कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
समाज कल्याण विभाग ने पुनः सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा का पालन करते हुए अपने आवेदन पूर्ण करें, ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा के कारण उनका आवेदन निरस्त न हो और वे इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।