पालघर: ‘इंस्पायर ईयर 2025-26’ प्री क्लब विजिट में सेवा कार्यों की गूंज, रोटरी सदस्यों की सक्रियता और समर्पण की झलक।

पालघर: ‘इंस्पायर ईयर 2025-26’ प्री क्लब विजिट में सेवा कार्यों की गूंज, रोटरी सदस्यों की सक्रियता और समर्पण की झलक।

अखिलेश चौबे 
पालघर। रोटरी कम्युनिटी सेंटर में ‘इंस्पायर ईयर 2025-26’ के अंतर्गत प्री ऑफिशियल क्लब विजिट कार्यक्रम मंगलवार शाम 8 बजे सौहार्दपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पास्ट प्रेसिडेंट एवं असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शशांक ठाकरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन की शुरुआत भावपूर्ण माहौल में हुई, जहां सभी सदस्यों ने रोटरी क्लब ऑफ दहानू के पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन संजय कर्णावत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्य अतिथि शशांक ठाकरे का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन क्लब सेक्रेटरी रोटेरियन शैलेश अगरवाल ने सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से किया। इस दौरान क्लब के विभिन्न डायरेक्टर्स ने अपने-अपने विभागों के कार्यों और प्रोजेक्ट्स का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सोनम खांडेजोड़, नॉन-मेडिकल डायरेक्टर पास्ट प्रेसिडेंट विनायक पदमवार, यूथ डायरेक्टर पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. पराग कुलकर्णी, मेंबरशिप डायरेक्टर पास्ट प्रेसिडेंट जगदीश भूते, एडमिन डायरेक्टर स्मिता जाधव और आरती शिंदे, एडमिन ट्रेजरर पास्ट प्रेसिडेंट अश्विनी सामंत, ट्रस्ट ट्रेजरर पास्ट प्रेसिडेंट स्वामीनाथ पाण्डेय तथा पास्ट प्रेसिडेंट/ALF किशोर महाले ने अपने कार्यों की जानकारी साझा की।

क्लब प्रेसिडेंट रोटेरियन राम नारायण गोयल ने अपने संबोधन में सभी रोटेरियन साथियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों के चलते ही क्लब विभिन्न उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा कर पाया है। मुख्य अतिथि शशांक ठाकरे ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए डायरेक्टर्स, प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी के प्रयासों की प्रशंसा की तथा क्लब के कार्यों को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर पास्ट प्रेसिडेंट रमेश मित्तल द्वारा एंबुलेंस के नियमानुसार डिस्पोजल किए जाने पर उनका विशेष आभार भी व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम और भी सफल बना। उपस्थित प्रमुख सदस्यों में राम नारायण गोयल, शशांक ठाकरे, शैलेश अगरवाल, विलास शहापुरे, रमेश मित्तल, विनायक पदमवार, जगदीश भूते, पराग कुलकर्णी, प्रवीण वैश्य, स्वामीनाथ पाण्डेय, स्मिता जाधव, अलका जैन, सोनम खांडेजोड़, दर्शन खांडेजोड़, कमलेश हमबीरे, रत्ना सिंह, आरती शिंदे, राकेश आचार्य, अनिल जगदाले, विनोद पाटणकर, रेखेश जैन, संतोष बंग, मुकेश भाटिया, बबन कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।