पालघर: बोईसर में कल होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, रोटरी क्लब की पहल से मानव सेवा का संदेश।वसुधारा डेयरी के सहयोग से आयोजित शिविर में लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील।

पालघर: बोईसर में कल होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, रोटरी क्लब की पहल से मानव सेवा का संदेश।
वसुधारा डेयरी के सहयोग से आयोजित शिविर में लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील।

अखिलेश चौबे 
पालघर। जिले के बोईसर-तारापुर क्षेत्र में मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत कल 25 अप्रैल 2026, शनिवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ बोईसर-तारापुर द्वारा वसुधारा डेयरी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
यह रक्तदान शिविर महाराष्ट्र ब्लड सेंटर के सहयोग से सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक वसुधारा डेयरी, ई-23, एमआईडीसी तारापुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में भाग लेकर रक्तदान करने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
इस आयोजन में रोटेरियन राम नारायण गोयल, जो इंस्पायर प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं, विशेष रूप से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही परियोजना अध्यक्ष के रूप में पी.पी. रोटेरियन विनायक पदमवार तथा परियोजना समन्वयक के रूप में पी.पी. रोटेरियन डॉक्टर पराग कुलकर्णी आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। रोटेरियन शैलेश अग्रवाल, इंस्पायर सचिव के रूप में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
रोटरी क्लब द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज में सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को सशक्त करने का एक प्रयास है। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
यह आयोजन “लेट्स इंस्पायर” और “यूनाइट फॉर गुड” के संदेश को साकार करते हुए समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।