पालघर: जिला में भाजपा को नई ऊर्जा, प्रशांत संखे को पुनः जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

पालघर: जिला में भाजपा को नई ऊर्जा, प्रशांत संखे को पुनः जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय जनता पार्टी की पालघर जिला इकाई ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी नेता प्रशांत संखे को पुनः जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष भरत राजपूत के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई है।
जारी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रशांत संखे को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रशांत संखे अपने व्यापक संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और मजबूत जनसंपर्क के बल पर पालघर जिले में पार्टी संगठन को नई दिशा और गति प्रदान करेंगे। वे लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से जनसेवा में निरंतर योगदान देते आए हैं।
गौरतलब है कि प्रशांत संखे इससे पहले भी पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके कार्यों, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। उनकी पुनर्नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।
स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रशांत संखे के नेतृत्व में पालघर जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी और व्यापक रूप से पहुंचाने में सहायता मिलेगी। पार्टी ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे आगामी समय में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और तेज करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।