पालघर: भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम, संगठन सशक्त बनाने का संकल्प।
पालघर: भाजपा के 46वें स्थापना दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रम, संगठन सशक्त बनाने का संकल्प।
अखिलेश चौबे
पालघर। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर पालघर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष भरत राजपूत के नेतृत्व में पूरे जिले में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में बोईसर मंडल कार्यालय में भी मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोणे के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नेत्री अर्चना वाणी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना, उसकी विचारधारा और “राष्ट्र प्रथम” के मूल मंत्र के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में जिला सरचिटणीस अशोक वडे, जिला उपाध्यक्ष अंकुर राऊत, जिला सचिव सत्यप्रकाश सिंह, जिला सचिव एवं खैराफाटा सरपंच विवेक वडे, भाजपा नेता सरावली के सरपंच आनंद धोडी उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष आर.बी. सिंह, मंडल सरचिटणीस वैशाली सादुलवाड, मनीष सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमें संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा आम जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
Comments
Post a Comment