पालघर: चिन्मया विद्यालय, बोईसर में डिंपल मिस्री बनीं प्राचार्य, शिक्षा क्षेत्र में उत्साह का माहौल।
पालघर: चिन्मया विद्यालय, बोईसर में डिंपल मिस्री बनीं प्राचार्य, शिक्षा क्षेत्र में उत्साह का माहौल।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान चिन्मया विद्यालय में डिंपल मिस्री की प्राचार्य पद पर नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। उनकी नियुक्ति को विद्यालय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
डिंपल मिस्री शिक्षा क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव, अनुशासनप्रियता तथा समर्पित कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया है। उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच को देखते हुए यह विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि उनके मार्गदर्शन में चिन्मया विद्यालय नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करेगा।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में संस्थान न केवल शैक्षणिक स्तर पर बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उल्लेखनीय प्रगति करेगा। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके प्रयास निश्चित रूप से लाभकारी सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की है।
विशेष रूप से रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर के प्रेसिडेंट राम नारायण गोयल और पूर्व प्रेसिडेंट डॉ पराग कुलकर्णी ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि,
“श्रीमती डिंपल मिस्री की प्राचार्य पद पर नियुक्ति न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे बोईसर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से निश्चित ही विद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें एक बेहतर नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करता हूं।”
विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी श्रीमती मिस्री को शुभश
कामनाएं दी जा रही हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।
Comments
Post a Comment