पालघर: बोइसर पूर्व में ‘बैठक’ फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, विधायक विलास तरे ने किया उद्घाटन।
पालघर: बोइसर पूर्व में ‘बैठक’ फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, विधायक विलास तरे ने किया उद्घाटन।
अखिलेश चौबे
पालघर। जिले के बोइसर पूर्व स्थित रूप रजत बिल्डिंग नंबर 11 में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को ‘बैठक’ नामक प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी आउटलेट का विधिवत उद्घाटन बोइसर के विधायक विलास तरे के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानिक नेता, सामाजिक, व्यापारी, युवा वर्ग, स्थानीय नागरिक मुकेश पाटिल, संदीप घरत, समीर मोर, सिद्धेश महाले, अजय दिसे, संतोष मराठे, सचिन लोखंडे, जनार्दर चांदने सहित बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। ‘बैठक’ फ्रेंचाइजी के संचालक एवं मालिक प्रवीण महाजन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिष्ठान की संकल्पना और उद्देश्य की जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सत्यनारायण की पूजा एवं कथा के साथ की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई और प्रतिष्ठान की उन्नति व क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात फीता काटकर ‘बैठक’ फ्रेंचाइजी का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
‘बैठक’ केवल एक सामान्य चाय की दुकान नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक आकर्षक फूड कॉर्नर के रूप में तैयार की गई है। यहां ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की चाय, कॉफी, शीतल पेय, स्नैक्स एवं लोकप्रिय फास्ट फूड की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। स्वच्छता, गुणवत्ता और स्वाद को विशेष प्राथमिकता देते हुए मेनू तैयार किया गया है, जिससे हर आयु वर्ग के लोगों को एक ही स्थान पर पसंदीदा व्यंजन मिल सकें।
आरामदायक बैठने की व्यवस्था, सुव्यवस्थित काउंटर, साफ-सुथरा वातावरण और त्वरित सेवा इस प्रतिष्ठान की विशेषता है। युवाओं की बैठकी, मित्रों की मुलाकात, पारिवारिक समय या छोटे सामाजिक आयोजनों के लिए यह स्थान उपयुक्त वातावरण प्रदान करता है। आयोजकों का कहना है कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर उत्कृष्ट गुणवत्ता का भोजन और पेय उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों के लिए विशेष चाय, कॉफी एवं विविध स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। विधायक विलास तरे ने अपने संबोधन में कहा कि बोइसर क्षेत्र में इस प्रकार के आधुनिक एवं व्यवस्थित फूड आउटलेट युवाओं और परिवारों के लिए एक सकारात्मक विकल्प प्रस्तुत करते हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित करते हैं।
‘बैठक’ फ्रेंचाइजी के शुभारंभ से बोइसर पूर्व क्षेत्र को एक नया और आकर्षक मिलन स्थल प्राप्त हुआ है, जहां स्वाद, स्वच्छता और स्नेहपूर्ण आतिथ्य का समन्वय देखने को मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए एक सराहनीय पहल बताते हुए प्रतिष्ठान की उज्ज्वल सफलता की कामना की।
Comments
Post a Comment