पालघर: सावन के दूसरे सोमवार को बोईसर से संजान तक निकली भव्य शिवकांवड़ यात्रा — 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई यात्रा, सेवा व सत्कार में 'नमो नमो मोर्चा भारत' और 'प्रारंभ प्रतिष्ठान' रहे अग्रणी।

पालघर: सावन के दूसरे सोमवार को बोईसर से संजान तक निकली भव्य शिवकांवड़ यात्रा — 'हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई यात्रा, सेवा व सत्कार में 'नमो नमो मोर्चा भारत' और 'प्रारंभ प्रतिष्ठान' रहे अग्रणी।

अखिलेश चौबे 
पालघर। उत्तर भारतीयों की सांस्कृतिक पहचान और कर्मभूमि माने जाने वाले औद्योगिक शहर बोईसर से सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण विशाल शिवकांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोईसर के अवध नगर से लगभग छह हजार से अधिक स्त्री-पुरुष काँवरियों ने 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष करते हुए गुजरात के संजान स्थित हुमरान देवपीठ में विराजमान भगवान भोलेनाथ को पवित्र जल अर्पित किया।
पूरी रात भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालुओं ने भजन संध्या और शिव जागरण का आनंद लिया। दिनेश्वर कुशवाहा (जयमातादी ग्रुप अवधनगर), उनके साथी रविंद्र विश्वकर्मा और वृंदावन धाम की प्रसिद्ध भजन गायिका तुषा तिवारी 'श्याम दिवानी' ने अपने भजनों, कजरी गीतों और पुरवइया लोकगानों से वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। रात दो बजे बाबा के कपाट खुलने का इंतजार कर रहे भक्तों ने मंगल आरती में भाग लेकर जलाभिषेक किया और फिर संतोष व श्रद्धा के साथ अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।
इस यात्रा को सफल बनाने के लिए विहिप-बजरंग दल की ओर से पूरी यात्रा मार्ग पर सुव्यवस्थित प्रबंधन किया गया था। पालघर और वलसाड जिला पुलिस की कड़ी निगरानी में यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

◾सेवा व सत्कार में 'नमो नमो मोर्चा भारत' और 'प्रारंभ प्रतिष्ठान' आगे रहे
सावन की इस पवित्र यात्रा के दौरान 20 जुलाई को नमो नमो मोर्चा भारत और प्रारंभ प्रतिष्ठान, बोईसर के संयुक्त तत्वावधान में संजान के देवपीठ हुमरान की ओर अग्रसर काँवरियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही रामनामी फलहारी खिचड़ी, पानी की बोतलें और चाय वितरित कर भक्तों की सेवा की गई।
इस मौके पर नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और उनके युवा साथियों ने कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन में जुटी पूरी टीम को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनकी कार्यकुशलता की सराहना करते हुए सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की प्रेरणा दी।

यात्रा की सफलता में जुटे रहे सैकड़ों स्वयंसेवक व पदाधिकारी
विहिप प्रखंड प्रमुख एस.पी. सिंह, कोंकण प्रांत गोरक्षा प्रमुख चंदन सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक कुंदन सिंह, प्रमुख आयोजक गणेश राणा, रामरंजन सिंह, मायाराम गुप्ता, अरविंद सिंह, रायसाहब यादव, निर्मोही यादव, बंशी गुप्ता, ज्ञानु यादव, आनंद गिरी और मनोज मिश्रा समेत पूरी आयोजन समिति ने महीनों की तैयारी और टीम वर्क के जरिए यह यात्रा भक्ति, अनुशासन और सेवा की मिसाल बनाकर संपन्न कराई।
संपूर्ण शिवकांवड़ यात्रा में श्रद्धा, अनुशासन, और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसमें पालघर और वलसाड पुलिस प्रशासन, स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और श्रद्धालु काँवरियों का भरपूर सहयोग देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: तारापुर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप - भघेरिया केमिकल्स से निकली जहरीली गैस।प्रशासन की आपात चेतावनी; गांवों में सतर्कता, तकनीकी दल जुटा।

पालघर: चिन्मया विद्यालय कक्षा 10वीं में 100% परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन।शारन्या माबियन ने 99.60% अंक लाकर किया कमाल, चिन्मया विद्यालय में बनीं टॉपर।