पालघर में लोक दरबार का आयोजन: 400 से अधिक शिकायतों का हुआ निपटारा..!

पालघर में लोक दरबार का आयोजन: 400 से अधिक शिकायतों का हुआ निपटारा..!

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अध्यक्षता में हुआ लोक दरबार, प्रशासन और जनता के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण

अखिलेश चौबे 
पालघर..! महाराष्ट्र शासन की लोकाभिमुख योजना के अंतर्गत मंगलवार को पालघर जिला नियोजन समिति सभागृह में लोक दरबार का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने की। बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस दरबार में हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस जनसुनवाई में 400 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अनेक मामलों में मौके पर ही निर्णय लेकर नागरिकों को राहत प्रदान की गई। दरबार की सबसे उल्लेखनीय घटना रही छात्रा कु. सानिका घरत को तत्काल जाति प्रमाणपत्र की प्राप्ति। मंत्री सरनाईक ने इसे एक अत्यंत संतोषजनक कार्य बताते हुए कहा, “सानिका की 12 अप्रैल को परीक्षा है। यदि समय पर जाति प्रमाणपत्र नहीं मिलता, तो वह परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाती। यह प्रमाणपत्र उसके जीवन में एक बड़ा कदम है और मुझे गर्व है कि हम उसकी सहायता कर पाए।”
मंत्री सरनाईक ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि लोक दरबार केवल शिकायतों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि यह शासन, प्रशासन और जनता के बीच पारदर्शी संवाद का सशक्त मंच है।


लोक दरबार में विधायक विलास तरे, विधायक रविंद्र फाटक, पूर्व विधायक श्रीनिवास वनगा, पूर्व विधायक मनिषा निमकर, अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या वैदेही वाढाण, जिला प्रमुख कुंदन संखे, जिलापरिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटील, अतिरिक्त जिलाधिकारी भाऊसाहेब फटांगरे सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के उपरांत मंत्री प्रताप सरनाईक ने डहाणू तालुका के सुर्यानगर में सुर्या प्रादेशिक जलप्रदाय योजना का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने जानकारी दी कि वसई-विरार महानगरपालिका को नवंबर 2023 से प्रतिदिन 170 मिलियन लीटर जल की आपूर्ति की जा रही है तथा शीघ्र ही मिरा-भाईंदर महापालिका को भी इस योजना से जोड़कर जलापूर्ति प्रारंभ की जाएगी।
मंत्री सरनाईक ने पालघर में नवीन प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) स्थापित करने की घोषणा भी की। उन्होंने पालघर बस आगार का भी निरीक्षण किया और जानकारी दी कि विभाग के अधीन आने वाले आठ बस आगारों को पांच-पांच नई बसें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में गुणात्मक सुधार होगा।




Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!