पालघर: में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या..!

पालघर: में मामूली विवाद के बाद पति ने पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या..!

अखिलेश चौबे 
पालघर..! जिले के कासा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले थेरोंडे गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10 मार्च की रात पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली विवाद बना जानलेवा
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुरेश भोईर (उम्र 55 वर्ष) का अपनी पत्नी गुलाब सुरेश भोईर (उम्र 52 वर्ष) के साथ किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पहले दोनों के बीच बहस हुई, लेकिन धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर सुरेश भोईर ने पत्नी पर हमला कर दिया और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही कासा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
कासा थाने के पुलिस अधिकारी इस मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या आरोपी ने इस अपराध को अंजाम देने से पहले कोई और योजना बनाई थी।
इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। लोगों में इस निर्मम हत्या को लेकर आक्रोश है और वे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!