पालघर में खिला कमल,बुझी मशाल,सीटी भी गुल..! "डाँ.हेमंत विष्णु सवरा सांसद निर्वाचित"

पालघर में खिला कमल,बुझी मशाल,सीटी भी गुल..! 
        "डाँ.हेमंत विष्णु सवरा सांसद निर्वाचित"

पालघर..! लोकसभा क्षेत्र पालघर-22(अ.ज.) के लिए शुरु से चल रहे त्रिकोणीय मुकाबले के आसार में मंगलवार,04 जून को ईवीएम खुलते ही महायुति से भाजपा के उम्मीदवार डाँ. हेमंत विष्णु सवरा और महाविकास आघाडी से शिवसेना(यूबीटी) की भारती भरत कामडी के बीच जारी कड़ा मुकाबला अंत तक दिलचस्प बना रहा।  आखिरकार लगभग 1,83,306 वोटो की लंबी अंतराल के साथ महायुति के डाँ.सवरा ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए महाविकास आघाडी की मशाल को कड़ी पटखनी दे डाली है।
पालघर लोकसभा के जीत के  लिए आश्वस्त बहुजन विकास आघाडी (बविआ) के उम्मीदवार बोईसर विधानसभा विधायक राजेश रघुनाथ पाटील कि सीटी ने कोई खासा कमाल नही दिखा पाई और उसे तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।बविआ को अपेक्षाकृत मतदाताओ का भरोसा साथ नही आया जिसका परिणाम सामने है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक अंतिम 29वें राउंड में महायुति के डाँ.हेमंत विष्णु सवरा को 6,01,244 मत,महाविकास आघाडी की भारती भरत कामडी को 4,17,938 और बविआ के राजेश रघुनाथ पाटील को 2,54,517 मत मिले है। छः विधानसभाओं वाले पालघर-22(अ.ज.) लोकसभा के लिए कुल 13,76,677 मत पड़े और 23,385 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया है।
एक जानकारी के मुताबिक कि सन् 2019 के लिए इस सीट पर हुए चुनाव में शिवसेना के राजेंद्र गावित ने बविआ के बलिराम जाधव को महज 23000 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थीं। गावित को 5लाख 15 हजार और बलिराम जाधव को 4 लाख 91हजार 596 मत मिले थें।
महायुति की पालघर लोकसभा की प्रचंड जीत में सहयोगियों में जहां जश्न का माहौल नजर आया वहीं महाविकास आघाडी और बविआ हार के कारणों के विशेष मंथन करते नजर आये।
मीडियाकर्मियों से बातचीत करते नवनिर्वाचित सांसद  डाँ.हेमंत विष्णु सवरा ने जिले के मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए हर मुमकिन कोशिश का भरोसा दिलाया है तो मतदाताओं को तहेदिल से आभार प्रकट किया है।

अखिलेश चौबे 
सतर्क इंडिया 
7020967978

Comments

Popular posts from this blog

पालघर: जिले में युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में..!

पालघर: यू.एस.ओस्तवाल इंग्लिश अकादमी स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ बोईसर तारापुर की नशामुक्ति जागरूकता पहल।

पालघर: बोईसर में 27 लाख की एटीएम लूट का खुलासा, पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग को दबोचा..!